सर्वाधिकार सुरक्षित : - यहाँ प्रकाशित कवितायेँ और टिप्पणियाँ बिना लेखक की पूर्व अनुमति के कहीं भी प्रकाशित करना पूर्णतया अवैध है.

Followers of Pahchan

Aug 9, 2011

क्यूँ हैं ये सवाल ?

ये कदम बढ़ता क्यूँ नही ? , रुक क्यूँ जाता है ....बार बार ? , क्या खुद पर भी यकीं नही ?
ऐसे जाने कितने सवाल ?

मगर ,
हम  भूल  जाते  हैं..
हम  सवाल  उस  कदम  पर  कर  रहे हैं ,
जिसके  सामने  अँधेरा  है  ,  और , 
वो  जानता  तक  नही  कि  राहें , 
जाएँगी  ऊपर ,  या  मंजिल  जमीन  की  ओर है ?
उसपर  दुनिया  कहती  है  की -
" डरता है  कदम !"




हम  भूल  जाते हैं..
हम  सवाल  उस  राह  पर  कर  रहे  हैं ,
जिसके  सामने हैं  मंजिले  कई , और , 
वो  जानता  तक  नही ,  कि  ये  मंजिलें ,
सफ़र  का  अंत  है ,  या  वो  अभी ,
नयी  शुरुआत  की  ओर  है ?
उसपर  दुनिया  कहती है  की -
" डरता है  कदम !"



हम  भूल  जाते  हैं..
हम  सवाल उस  मंजिल  पर  कर  रहे  हैं ,
जिसके  सामने  हैं  सवाल  कई , और
वो  जानती  तक  नही  , कि - 
खोना - पाना  है  महज  "पहचान"  उसकी , या , 
मंजिल  फिर  से  नयी  तलाश  की  ओर  है ?
उसपर  दुनिया  कहती  है  की -
" डरता  है   कदम !"


-Anjali Maahil


13 comments:

  1. बहुत अपने लगे सवाल.. हर बार ये सवाल सभी के सामने होते है... बहुत ही अच्छी रचना....

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर .... एक बार हौसला बटोर कर कदम उठायें तो....... सब कुछ मुमकिन है

    ReplyDelete
  3. बहुत बढ़िया।

    सादर

    ReplyDelete
  4. मंजिल फिर से नयी तलाश की ओर है ?
    उसपर दुनिया कहती है की -
    " डरता है कदम !"

    बेहतरीन प्रस्‍तुति ।

    ReplyDelete
  5. कई बार आपकी पोस्ट लाजवाब कर देती है.........हैट्स ऑफ इसके लिए|

    ReplyDelete
  6. सवाल पर सवाल करती बहुत सुन्दर रचना।

    ReplyDelete
  7. बेहतरीन रचना। आभार।

    ReplyDelete
  8. बढ़िया प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई!!!

    ReplyDelete
  9. आप सभी कि शुभकामनाओं और प्रतिक्रियाओं के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !!!!

    ReplyDelete
  10. खोना - पाना है महज "पहचान" उसकी , या ,
    मंजिल फिर से नयी तलाश की ओर है ?
    उसपर दुनिया कहती है की -
    " डरता है कदम !"
    ..duniya ka kaam to kahna hai, bas hamen jarurat hoti hai apne badhte kadam pheeche n hatane kee..
    bahut badiya abhivykati..
    haardik shubhkamnayen!

    ReplyDelete
  11. बढ़िया प्रस्तुति ..... हार्दिक बधाई!!!

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...